Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense in Hindi

आज हम Spoken English Class-2 के इस आर्टिकल मे Present indefinite tense को डिस्कस करेंगे, कि Present indefinite tense का प्रयोग कब, ओर कहाँ करना है| Present indefinite tense का हमारी डेली स्पोकेन मे कैसे प्रयोग करना है, आज उसी पर हमारा ये आर्टिकल है, हम Present indefinite tense को भी situationally समझेंगे, भाषा को Feel करेंगे कि, Present indefinite tense कहाँ बोला जाता है|

हमने Spoken English Class-1 मे, काम जारी, और काम खत्म वाले वाक्यों को देखा , और आज Spoken English Class-2 मे, “LIFE” को सीखेंगे|

Present indefinite tense क्या है

Present indefinite tense को हम life के नाम से भी जानते है, क्योंकि सारा दिन इस शरीर मे रहकर, एक – एक दिन कैसे बीतता है वो life है, आपकी जिंदगी कैसे बीत रही है हर दिन, ये उस चीज की ओर focus करता है |

कोई काम अगर मेरी जिंदगी मे अक्सर आता है, जो मै आज किया, कल किया, अक्सर करता हूँ, मेरी जिंदगी का हिस्सा है, आदत(Habbit) है|जैसे सूर्य पूरब से निकलता है – The sun rises from the east . सूर्य पश्चिम मे ढलता है – The sun sets in the west. (यानि जो रोज होता है या अक्सर होता है उसे हम life या Present indefinite tense से जानते है|

Use of Present indefinite tense with situation

जैसे – (मंदिर जाना – GO TO TEMPLE) अगर मंदिर जाने का काम किसी के जिंदगी मे अक्सर होता है, जिंदगी का हिस्सा है, तो कुछ नहीं करना है, जो काम है उसमे “I, YOU, HE” कोई भी subject जोड़ दे बस,जैसे –

अगर (मंदिर जाना – GO TO TEMPLE) मै अपनी जिंदगी मे अक्सर करता हूँ, जिंदगी का हिस्सा है तो (I GO TO TEMPLE – मै मंदिर जाता हूँ) और यही काम “YOU” (आप ) के जिंदगी मे है तो ( YOU GO TO TEMPLE – तुम मंदिर जाते हो ) और जो “YOU” के साथ वही “THEY” और “WE” के साथ,

लेकिन जब बात “I” और “YOU” से निकलकर तीसरे व्यक्ति के पास जाता है तो वह तीसरा व्यक्ति कोई भी हो सकता है जैसे “HE” , “SHE” , “IT” RAM , SHYAM और एक बात जो महत्वपूर्ण है, जब भी बात तीसरे व्यक्ति के पास जाएगा तो, जो भी काम है उसमे “S” या “ES” जुड़ जाता है, एवं “ज” का साउन्ड देता है जैसे –

Present indefinite tense

वाक्यों से आपको स्पष्ट हो गया होगा जब भी बात तीसरे व्यक्ति के पास जाता है, तो “ज” का साउन्ड देता है जैसे (GOES, IS, HAS, WAS, RISES, SETS).

ऊपर वाक्य मे सूर्य न मै हूँ, ओर न हि आप, सूर्य कोई तीसरा है इसलिए (सूर्य पूरब से निकलता है – The sun rises from the east.) सूर्य पश्चिम मे ढलता है – The sun sets in the west. कुछ और EXAMPLES लेते है|

EXAMPLE:

मै मंदिर जाता हूँ – I GO TO TEMPLE.
तुम मंदिर जाते हो – YOU GO TO TEMPLE.
वह मंदिर जाता है – HE GOES TO TEMPLE.
मै व्यायाम करता हूँ – I TAKE EXERCISE.
तुम व्यायाम करते हो – YOU TAKE EXERCISE.
राम व्यायाम करता है – RAM TAKES EXERCISE.
मै पैसे कमाता हूँ – I EARN MONEY.
तुम पैसे कमाते हो – YOU EARN MONEY.
विशाल पैसे कमाता है – VISHAL EARNS MONEY.
मै इंग्लिश बोलता हूँ – I SPEAK ENGLISH.
तुम इंग्लिश बोलते हो – YOU SPEAK ENGLISH.
निकु इंग्लिश बोलता है – NIKU SPEAKS ENGLISH.
मै कड़ी मेहनत करता हूँ – I WORK HARD.
तुम कड़ी मेहनत करते हो – YOU WORK HARD.
अभिषेक कड़ी मेहनत करता है – ABHISHEK WORKS HARD.

इन वाक्यों मे आपको दो चीजे समझ आ रही होगी –

  1. जो भी (काम – action) है वह I , YOU और तीसरे व्यक्ति के जिंदगी मे अक्सर होता है या जिंदगी का हिस्सा है जैसे (मंदिर जाना – GO TO TEMPLE), (व्यायाम करना – TAKE EXERCISE), (पैसे कमाना – EARN MOMEY), (इंग्लिश बोलना – SPEAK ENGLISH) ओर (मेहनत करना – WORK HARD) इसलिए हम अपनी DAILY ROUTINE को Present indefinite tense मे बताते है| जैसे – (सुबह उठना – GET UP IN THE MORNING) मै सुबह उठता हूँ – I GET UP IN THE MORNING. (यानि सुबह उठने का काम मै अक्सर करता हूँ, मेरी जिंदगी का हिस्सा है|
  2. जब भी बात “I” और “YOU”से निकलकर तीसरे व्यक्ति के पास गया है उसमे “S” या “ES” जुड़ा है|

QUESTIONकोई भी काम किसी के life मे है या नहीं कैसे जाने ?

एक situation लेते है जैसे – मेरी ओर आपकी मुलाकात पहली बार हो रहा है, और मैंने आपके जेब मे सिगरेट का पैकेट देखा, मेरे दिमाग मे एक विचार आया कि, सिगरेट इसकी जिंदगी मे है| यानि यह व्यक्ति सिगरेट पीता है, लेकिन हो सकता है वह सिगरेट का पैकेट अपने बॉस के लिए ले जा रहा हो, तो हम बिना CONFIRM किए किसी पर लालक्षण नहीं लगा सकते, तो हमे पहले COMFIRM करना चाहिए की वह काम उस व्यक्ति के जीवन मे है या नहीं|

तो जब कभी काम “I” और “YOU” के जिंदगी मे है या नहीं, इसे जानने के लिए एक word जोड़ेंगे “DO”

EXAMPLE

क्या तुम सिगरेट पीते हो?
DO YOU SMOKE?
क्या तुम मंदिर जाते हो?
DO YOU GO TO TEMPLE?
क्या तुम व्यायाम करते हो?
DO YOU TAKE EXERCISE?
क्या तुम पैसे कमाते हो?
DO YOU EARN MONEY?
क्या तुम इंग्लिश बोलते हो ?
DO YOU SPEAK ENGLISH?
क्या तुम कड़ी मेहनत करते हो?
DO YOU WORK HARD?

लेकिन जब कोई काम तीसरे व्यक्ति के जिंदगी मे है की नहीं उसे जानने के लिए एक word जोड़ेंगे “DOES” (नोट – अंग्रेजी मे डबलिंग नहीं होती मतलब “DOES” मे “S” और “ES” आ गया है तो आगे काम या verb के साथ “S” और “ES” नहीं आएगा|)

EXAMPLE:

क्या विशाल सिगरेट पीता है?
DOES VISHAL SMOKE?
क्या तुम्हारी माँ मंदिर जाती है?
DOES YOUR MOTHER GO TO TEMPLE?
क्या वह व्यायाम करती है?
DOES SHE TAKE EXERCISE?
क्या तुम्हारे पापा पैसे कमाते है?
DOES YOUR FATHER EARN MONEY?
क्या राम इंग्लिश बोलता है?
DOES RAM SPEAK ENGLISH?
क्या वह कड़ी मेहनत करता है?
DOES HE WORK HARD?

अब तक हमने कोई काम किसी के life मे है की नहीं, उसे CONFIRM करना सिख लिए है| जैसे – क्या तुम सिगरेट पीते हो – DO YOU SMOKE) अगर वह मना करता है कि मै सिगरेट नहीं पीता हूँ| तो मना करने के लिए हम “NOT” का प्रयोग करते है, और “NOT”कभी भी अकेला नहीं आता है, वह जब भी आएगा तो किसी न किसी के पीछे आएगा जैसे ( IS NOT, AM NOT, HAS NOT, HAVE NOT, CAN NOT, … )

EXAMPLE:

क्या तुम स्कूल जाते हो?
DO YOU GO TO SCHOOL?
मै स्कूल नहीं जाता हूँ|
DO NOT GO TO SCHOOL.
क्या वह स्कूल जाता है ?
DOES HE GO TO SCHOOL?
वह स्कूल नहीं जाता है|
HE DOES NOT GO TO SCHOOL.
क्या मै स्कूल जा रहा हूँ?
AM I GOING TO SCHOOL?
मै स्कूल नहीं जा रहा हूँ|
AM NOT GOING TO SCHOOL.
क्या तुम स्कूल जा रहे हो?
ARE YOU GOING TO SCHOOL?
मै स्कूल नहीं जा रहा हूँ|
AM NOT GOING TO SCHOOL.
क्या वह स्कूल जा रहा है?
IS HE GOING TO SCHOOL?
वह स्कूल नहीं जा रहा है|
HE IS NOT GOING TO SCHOOL.
क्या तुम स्कूल गए थे?
HAVE YOU GONE TO SCHOOL?
मै स्कूल नहीं गया था|
HAVE NOT GONE TO SCHOOL.
क्या वह स्कूल गया है?
HAS HE GONE TO SCHOOL?
वह स्कूल नहीं गया है|
HE HAS NOT GONE TO SCHOOL.
क्या वह स्कूल जाएगा?
WILL HE GO TO SCHOOL?
वह स्कूल नहीं जाएगा|
HE WILL NOT GO TO SCHOOL.
क्या तुम इसे कर सकते हो ?
CAN YOU DO THIS?
मै यह नहीं कर सकता हूँ|
CAN NOT DO THIS.
क्या यह तुमने किया?
DID YOU DO THIS?
यह मैंने नहीं किया|
DID NOT DO THIS.

ऊपर के वाक्यों से आप समझ आ गया होगा कि “NOT”कभी भी अकेला नहीं आता है, या तो HELPING VERB (IS, AM, ARE, WAS, WERE, HAS, HAVE, DO, DOES) के साथ या तो फिर MODALS ( CAN, COULD, MAY, MIGHT, …… ) के साथ|

तो जो भी QUESTION करने का पहला WORD है उसके साथ “NOT” जोड़ दो जैसे – (क्या आप सिगरेट पीते है – DO YOU SMOKE) इसने मना कर दिया कि मै सिगरेट नहीं पीता हूँ – I DO NOT SMOKE.) क्योंकि QUESTION करने का पहला WORD “DO” था|

EXAMPLE:

क्या तुम मंदिर जाते हो?
DO YOU GO TO TEMPLE?
मै मंदिर नहीं जाता हूँ|
DO NOT GO TO TEMPLE.
क्या वह मंदिर जाता है?
DOES HE GO TO TEMPLE?
वह मंदिर नहीं जाता है|
HE DOES NOT GO TO TEMPLE.
क्या तुम व्यायाम करते हो ?
DO YOU TAKE EXERCISE?
मै व्यायाम नहीं करता हूँ|
DO NOT TAKE EXERCISE.
क्या राम व्यायाम करता है?
DOES RAM TAKE EXERCISE?
राम व्यायाम नहीं करता है|
RAM DOES NOT TAKE EXERCISE.
क्या तुम पैसे कमाते हो ?
DO YOU EARN MONEY?
मै पैसे नहीं कमाता हूँ|
DO NOT EARN MONEY.
क्या विशाल पैसे कमाता है ?
DOES VISHAL EARN MONEY?
विशाल पैसे नहीं कमाता है|
VISHAL DOES NOT EARN MONEY.
क्या तुम इंग्लिश बोलते हो ?
DO YOU SPEAK ENGLISH?
मै इंग्लिश नहीं बोलत हूँ|
DO NOT SPEAK ENGLISH.
क्या निकु इंग्लिश बोलता है ?
DOES NIKU SPEAK ENGLISH?
निकु इंग्लिश नहीं बोलता है|
NIKU DOES NOT SPEAK ENGLISH.
क्या तुम कड़ी मेहनत करते हो?
DO YOU WORK HARD?
मै कड़ी मेहनत नहीं करता हूँ |
DO NOT WORK HARD.
क्या अभिषेक कड़ी मेहनत करता है?
DOES ABHISHEK WORK HARD?
अभिषेक कड़ी मेहनत नहीं करता है|
ABHISHEK DOES NOT WORK HARD.

HOW TO PRACTICE SPOKEN ENGLISH CLASS-2

हमने SPOKEN ENGLISH CLASS-2 मे जाना कि, अपनी डेली के काम जो आप अक्सर करते है, उसे कैसे बताना है| तो आपको अपना डेली रूटीन अपने से तैयार करना है, और साथ मे अपनी घरवालों की भी जैसे अपनों मम्मी की डेली रूटीन, पापा का, भाई का इससे आपको ये अच्छे से दिमाग मे सेट हो जाएगा|

Present Indefinite Tense को दूसरे वेबसाईट पे पढे, या अपने सर्च Query मे वापस जाने के लिए क्लिक करे

इन्हे भी पढे:

आशा करता हूँ आपको Present indefinite tense समझ आया होगा| मेरा ये प्रयास आपको कैसा लगा, आपको चीजे समझ मे आई या नहीं कमेन्ट मे जरूर बताए, धन्यवाद|

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

x
Highest totals for sunrisers hyderabad in ipl history in english Present Indefinite Tense Examples in Hindi All situational use of “would” हकुना मटाटा का मतलब क्या है? Meaning of Hakuna Matata in Hindi cricket-related sentences in Hindi to English.