How To Speak English Fluently For Beginners?
Spoken English Class – 1 (Situational Learning)
क्या आप अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं? तो आपको सबसे पहले ये समझना होगा कि इंग्लिश सिर्फ नियमों की भाषा नहीं है, बल्कि परिस्थितियों (Situations) से जुड़ी होती है।
इसलिए हमारी पहली क्लास का तरीका होगा – Situational Learning यानी हम रूल्स याद नहीं करेंगे, बल्कि जीवन से जुड़े वास्तविक Action (कार्य) से सीखेंगे।
Spoken English कैसे सिखाया जाएगा?
हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हर समय कुछ न कुछ Action होता है – जैसे पानी पीना, खाना, चलना, बोलना, नहाना। इसलिए हम इंग्लिश को दो भागों में सीखेंगे:
1. Action Sentences (जिनमें कोई कार्य होता है)
जैसे:
- I study (मैं पढ़ता हूँ)
- I am studying (मैं पढ़ रहा हूँ)
- I have studied (मैं पढ़ चुका हूँ)
2. No-Action Sentences (जिनमें कोई कार्य नहीं होता)
इनमें सिर्फ कोई पहचान, गुण या स्थिति बताई जाती है:
- I am Vishal (नाम)
- I am a teacher (पेशा)
- I am honest (गुण)
- I am happy (स्थिति)
Note: अगर “is/am/are” के बाद कोई “ING” नहीं है, तो वो No-Action sentence होता है।
आज की क्लास: जब कोई काम “जारी” हो
जब कोई कार्य अभी इस वक्त चल रहा हो, तो हम उसके लिए “ING” फॉर्म लगाते हैं।
उदाहरण:
- Speak → Speaking
- Study → Studying
- Send → Sending
Structure:
- I am speaking. (मैं बोल रहा हूँ)
- You are studying. (तुम पढ़ रहे हो)
- He is teaching. (वह पढ़ा रहा है)
कुछ Action Verb के Examples:
हिंदी क्रिया | इंग्लिश | जारी है तो… | Examples |
---|---|---|---|
बोलना | Speak | Speaking | I am speaking. |
बात करना | Talk | Talking | Vishal is talking. |
पढ़ाना | Teach | Teaching | You are teaching. |
भेजना | Send | Sending | Ram is sending. |
झाड़ू लगाना | Sweep | Sweeping | My mother is sweeping. |
पैसे कमाना | Earn | Earning | My father is earning money. |
परेशान होना | Get nervous | Getting nervous | I am getting nervous. |
जब काम “पूरा” हो जाए
जब कोई काम खत्म हो जाए, तो हम “Have/Has + 3rd form” का इस्तेमाल करते हैं।
कार्य | कार्य जारी (Present Continuous) | कार्य पूरा (Present Perfect) |
---|---|---|
चाय पीना (Take Tea) | I am taking tea. | I have taken tea. |
नहाना (Take a bath) | I am taking a bath. | I have taken a bath. |
मेहनत करना (Work Hard) | I am working hard. | I have worked hard. |
सामना करना (Face Problem) | I am facing problem. | I have faced problem. |
खाना बनाना (Prepare Food) | I am preparing food. | I have prepared food. |
Practice कैसे करें?
👉 दिन भर खुद से बात करें —
- जैसे: “मैं पढ़ रहा हूँ” → I am studying
- और जब काम पूरा हो: “मैंने पढ़ लिया है” → I have studied
इससे आपके दिमाग में English Sentence खुद-ब-खुद बनना शुरू हो जाएंगे।
मिलते हैं Spoken English Class-2 में, जिसमें सीखेंगे – “How to learn English easily!”
अगर आपको ये क्लास पसंद आई हो तो, इसे बार-बार पढ़ें, खुद बोलें और अभ्यास करें, यही Fluency का असली तरीका है।