आज हम Present Perfect Tense को एकदम आसान और असली ज़िंदगी से जुड़े उदाहरणों के साथ सीखेंगे। इस टेंस का सही उपयोग तब होता है जब कोई काम अभी-अभी खत्म हुआ हो या उसका असर अभी भी बना हुआ हो।
अगर आप सिर्फ इतना याद रख लो कि:
“अगर काम खत्म हो चुका है – तो Present Perfect Tense!”
तो ये टॉपिक आपका हो गया!
🎯 Present Perfect vs Present Continuous
- अगर कोई काम अभी चल रहा है तो:
I am eating breakfast. (मैं नाश्ता कर रहा हूँ) – Present Continuous - अगर काम अभी-अभी खत्म हुआ है तो:
I have eaten breakfast. (मैंने नाश्ता कर लिया है) – Present Perfect
✅ Structure:
[Subject + has/have + V3 (Third form of verb)]
📌 Use of “has” – He, She, It, Name
📌 Use of “have” – I, We, You, They
🚦 Situational Examples (जैसे मोबाइल या मशीन में होता है)
- App installing → Installing → Installed
- File downloading → Downloading → Downloaded
- Message sending → Sending → Sent
- ATM processing → Processing → Processed
- Email sending → Sending → Sent
- Game loading → Loading → Loaded
- Update running → Updating → Updated
- Video buffering → Buffering → Buffered
- Document printing → Printing → Printed
- Call connecting → Connecting → Connected
👉 हर जगह काम पूरा होते ही Third form आता है – और यही Present Perfect Tense है।
👤 I / You / We / They + Have + V3
✅ Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
- I have cleaned my room. (मैंने अपना कमरा साफ किया है।)
- I have written a letter. (मैंने एक चिट्ठी लिखी है।)
- I have bought vegetables. (मैं सब्ज़ियाँ खरीद चुका हूँ।)
- I have finished breakfast. (मैंने नाश्ता कर लिया है।)
- I have completed the work. (मैंने काम पूरा कर लिया है।)
- You have taken medicine. (तुम दवा खा चुके हो।)
- You have helped me. (तुमने मेरी मदद की है।)
- We have won the match. (हम मैच जीत चुके हैं।)
- They have watched the movie. (उन्होंने फिल्म देख ली है।)
- They have gone to market. (वे बाज़ार जा चुके हैं।)
👤 He / She / It / Name + Has + V3
✅ Third Person Examples
- He has eaten food. (उसने खाना खा लिया है।)
- She has cooked lunch. (उसने लंच बना लिया है।)
- Ram has completed homework. (राम ने होमवर्क पूरा कर लिया है।)
- My brother has done exercise. (मेरे भाई ने व्यायाम कर लिया है।)
- Riya has read the book. (रिया ने किताब पढ़ ली है।)
- He has joined the class. (वह क्लास जॉइन कर चुका है।)
- She has cleaned her room. (उसने अपना कमरा साफ किया है।)
- Papa has read the newspaper. (पापा अखबार पढ़ चुके हैं।)
- The dog has eaten his food. (कुत्ता अपना खाना खा चुका है।)
- My teacher has called me. (मेरे शिक्षक ने मुझे कॉल किया है।)
❓ Interrogative (प्रश्नवाचक वाक्य)
Rule: Has/Have + Subject + V3 + Object?
- Have you eaten food? (क्या आपने खाना खाया है?)
- Have you read the article? (क्या आपने लेख पढ़ा है?)
- Has he completed his work? (क्या उसने अपना काम पूरा कर लिया है?)
- Has your mother cooked food? (क्या तुम्हारी माँ ने खाना बना लिया है?)
- Have they gone to school? (क्या वे स्कूल गए हैं?)
- Has she slept? (क्या वह सो गई है?)
- Have we finished our task? (क्या हमने अपना काम पूरा कर लिया है?)
- Has Ram bought a new phone? (क्या राम ने नया फ़ोन खरीदा है?)
- Has the train arrived? (क्या ट्रेन आ चुकी है?)
- Have you called him? (क्या आपने उसे कॉल किया है?)
❌ Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)
Rule: Subject + Has/Have + Not + V3
- I have not taken medicine. (मैंने दवा नहीं खाई है।)
- He has not eaten breakfast. (उसने नाश्ता नहीं किया है।)
- She has not joined the class. (उसने क्लास जॉइन नहीं की है।)
- They have not gone to the party. (वे पार्टी में नहीं गए हैं।)
- We have not read the book. (हमने किताब नहीं पढ़ी है।)
- Ram has not completed homework. (राम ने होमवर्क पूरा नहीं किया है।)
- I have not seen the movie. (मैंने फिल्म नहीं देखी है।)
- You have not told the truth. (तुमने सच नहीं बताया है।)
- He has not finished the task. (उसने काम पूरा नहीं किया है।)
- My mother has not cooked food. (मेरी माँ ने खाना नहीं बनाया है।)
🔄 Present Perfect vs Past Indefinite
Present Perfect (काम अभी-अभी पूरा हुआ है) | Past Indefinite (काम पहले हुआ था) |
---|---|
I have eaten food. | I ate food. |
She has gone to market. | She went to market. |
We have finished homework. | We finished homework. |
(इसका पूरा अंतर हम अगले लेसन में डिटेल में समझेंगे)
📚 Conclusion:
अगर कोई काम:
- अभी-अभी पूरा हुआ है
- उसका असर अभी भी है
- या कोई अनुभव है (I have seen…)
तो आप Present Perfect Tense का प्रयोग करो।